Skip to content
Varhadvrutt News

Varhadvrutt News

Varhadvrutt News

  • महाराष्ट्र
  • बातमी
  • अध्यात्म
  • आरोग्य
  • विशेष लेख
  • काव्याधारा
  • संपादकीय
  • इ-पेपर
  • आमच्याविषयी
  • अध्यात्म
  • आध्यात्मिक
  • बातमी
  • महाराष्ट्र

संत रविदास जयंती: जानिए समाज के लिए इनका योगदान

On 2 years Ago
VARHADVRUTT WEB TEAM

हिंदू पंचांग के अनुसार संत रविदास की जयंती हर साल माघ पूर्णिमा को मनाई जाती है और इस साल रविदास जयंती 24 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन संत रविदास के भक्त बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करते हैं और भजन-कीर्तन करते हैं ।

संत गुरु रविदास 15वीं सदी के महान समाज सुधारक, दार्शनिक कवि और ईश्वर के अनुयायी थे। उन्होंने दुनिया को भेदभाव से ऊपर उठकर समाज कल्याण की सीख दी। उनके दोहों में भगवान के प्रति प्रेम स्पष्ट झलकता है। उनकी गिनती भारत के उन महान व्यक्तित्व में होती है जिन्होंने समाज सुधार का अभूतपूर्व कार्य किया।

रविदास जी को ही संत रैवस भी कहा जाता है। महान संतों में शामिल रविदास जी का जन्म वाराणसी के पास एक गांव में हुआ था। विक्रम संवत 1376 में माघ मास की पूर्णिमा तिथि पर संत रविदास जी का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम संतोखदास (रघु) और माता का नाम करमा देवी (कलसा) था। इनकी पत्नी का नाम लोना और पुत्र का नाम श्रीविजयदास बताया जाता है। संत रविदास कृष्णभक्त मीराबाई के गुरु थे और उनके द्वारा दी गई शिक्षा से ही मीरा ने कृष्ण भक्ति का मार्ग अपनाया था। संत रविदास की भक्ति भावना और प्रतीभा को देखकर स्वामी | रानानंद ने उन्हें अपने शिष्य के रूप में स्वीकार किया था संत रविदास जी ने कई दोहे और भजन की रचना की थी, जिनमें उन्होंने ईश्वर का गुणगान किया था। साथ ही यह भी बताया था कि व्यक्ति को किन कर्मों से ईश्वर के चरणों में स्थान मिलता है। उन्होंने कई ऐसे दोहों, कविताओं, कहावतों की रचना की जो आज भी समाज को प्रेरणा देने और जागरुक करने का काम करते हैं।

मान्यता है कि बचपन से ही उनके पास अलौकिक शक्तियां थीं। बचपन में अपने दोस्त को जीवन देने, पानी पर पत्थर तैराने, कुष्ठरोगियों को ठीक करने समेत उनके चमत्कार के कई किस्से प्रचलित हैं। जैसे-जैसे समय बीतता गया, उन्होंने अपना अधिकांश समय भगवान राम और भगवान कृष्ण की पूजा में लगाना शुरू कर दिया और धार्मिक परंपराओं का एक संत उन्होंने पालन करते हुए, का दर्जा प्राप्त किया।

In अध्यात्म आध्यात्मिक बातमी महाराष्ट्र

Post navigation

पद्मविभूषण पंडित किशन महाराज यांचे ग्रंथसंग्रह दिले दान
जागतिक मातृभाषा दिवस  : मातृभाषेच्या -हासासकोणकारणीभूत!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्वाच्या घडामोडी

  • संकटकाळात सोन्यानेच वाचवला भारताचा मान; पुन्हा ‘गोल्ड कंट्रोल’ची चर्चा
  • Railways | रेल्वे तिकीट बुकिंगमध्ये मोठा बदल! AI सांगणार तिकीट कन्फर्म होईल का
  • ई-फार्मसीविरोधातील बंद : रुग्णहित की व्यवसायहित?
  • वाढता स्क्रीन टाइम: मुलांच्या मानसिक आरोग्यासमोरील गंभीर धोका
  • आपल्याकडील उपलब्ध हस्तलिखिते ‘ज्ञानभारतम्’या मोबाईल ॲप वर अपलोड करा – मराठी भाषा सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी

Categories

  • अध्यात्म
  • आध्यात्मिक
  • आरोग्य
  • इ-पेपर
  • काव्याधारा
  • क्रीडा
  • बातमी
  • महाराष्ट्र
  • राजकीय
  • लोकप्रिय लेख
  • विशेष लेख
  • संपादकीय

ह्या सुद्धा बातमी वाचा

  • बातमी
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 2 years Ago

जाणून घ्या काय आहे अटल पेन्शन योजना, ज्याद्वारे तुम्हाला दरमहा ५ हजार पेन्शन मिळेल

  • बातमी
  • महाराष्ट्र
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 2 years Ago

६० टक्के आधार कार्ड होणार ‘लॉक’

  • आरोग्य
  • बातमी
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 4 years Ago

एका चिमटीची जादू : हिंग

  • बातमी
  • महाराष्ट्र
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 6 months Ago

जागतिक शौचालय दिनानिमित्त ‘हमारा शौचालय, हमारा भविष्य’मोहीम सुरू

February 2024
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
26272829  
« Jan   Mar »