Skip to content
Varhadvrutt News

Varhadvrutt News

Varhadvrutt News

  • महाराष्ट्र
  • बातमी
  • अध्यात्म
  • आरोग्य
  • विशेष लेख
  • काव्याधारा
  • संपादकीय
  • इ-पेपर
  • आमच्याविषयी
  • बातमी
  • महाराष्ट्र

इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की वजहें

On 2 years Ago
VARHADVRUTT WEB TEAM

1.शॉर्ट सर्किट

चार्जिंग और चलने के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों में आग की सबसे बड़ी वजह शॉर्ट सर्किट का होना है। शॉर्ट सर्किट से जो हैवी करंट बनता है, उससे बैटरी में आग लगती है। दरअसल, बैटरी का जॉइंट इतना टाइट नहीं होता है। बैटरी के टाइट न होने की वजह से भी शॉर्ट सर्किट होता है। टू-व्हीलर में 7’6 तक का चार्जर यूज होता है, जो घरों में यूज होने वाले एयर कंडीशनर से करीब 5-7 गुना ज्यादा करंट वाला होता है।

2. प्लास्टिक कैबिनेट का पिघलना

इलेक्ट्रिक वाहनों में यूज होने वाली सभी बैटरी प्लास्टिक कैबिनेट के साथ आती हैं। जब ये गर्म होती हैं तब प्लास्टिक पिघलने लगता है। इस वजह से इसमें लगे सर्किट भी पिघलने लगते हैं और इससे आग लग जाती है।

3. तापमान अधिक होना

कई बार अधिक गर्मी की वजह से भी बैटरी हीट में आती है और आग लग जाती है। दरअसल, जब गाड़ी धूप में खड़ी रहती है तब उसका तापमान 70 डिग्री या उससे भी अधिक होता है। गाडी स्टार्ट करते वक्त मोटर का ज्यादा पावर लगता है। इससे तापमान और बढ़ता है। ऐसी स्थिति में भी कई बार आग लग जाती है।

4. कम हीट सिंक

ई वाहनों में लिथियम ऑयन बेस्ड बैटरी का इस्तेमाल होता है। लिथियम ऑयन से हीट ज्यादा निकलती है। ऐसे में इसके लिए शैल के ऊपर का कवर ज्यादा मजबूत होना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो इसमें हीट सिंक का इस्तेमाल होना चाहिए, लेकिन अभी बैटरी ऑपरेटर्स इसका पालन नहीं कर रहे हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

1. अगर स्कूटर की बैटरी चार्ज कर रहे हैं, तो उसे आउटर एरिया में चार्ज करें। बैटरी को कपड़े या लकड़ी के सरफेस पर न खें।

2. बैटरी को चार्ज पर लगाकर पूरी रात चार्जिंग पर न छोड़ें। बैटरी फुल चार्ज होते ही उसे हटा दें।

3. ई- व्हीकल पानी में भीगने पर उसे चार्ज पर न लगाएं। वाहन या बैटरी के हिस्से को पूरी तरह से सूखने दें। सूखने के बाद ही चार्ज पर लगाएं। 4. वाहन चलाने के दौरान अगर स्मैल आए तो फौरन गाडी रोकें और सबसे पहले सीट को खोल दें ताकि अंदर की गर्मी बाहर निकल सके।

In बातमी महाराष्ट्र

Post navigation

स्वदेशी तकनीकी का पर्याय था पुष्पक विमान
1000 वर्षांपासून पायाविना उभे आहे रहस्यमय मंदिर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महत्वाच्या घडामोडी

  • संकटकाळात सोन्यानेच वाचवला भारताचा मान; पुन्हा ‘गोल्ड कंट्रोल’ची चर्चा
  • Railways | रेल्वे तिकीट बुकिंगमध्ये मोठा बदल! AI सांगणार तिकीट कन्फर्म होईल का
  • ई-फार्मसीविरोधातील बंद : रुग्णहित की व्यवसायहित?
  • वाढता स्क्रीन टाइम: मुलांच्या मानसिक आरोग्यासमोरील गंभीर धोका
  • आपल्याकडील उपलब्ध हस्तलिखिते ‘ज्ञानभारतम्’या मोबाईल ॲप वर अपलोड करा – मराठी भाषा सचिव डॉ. किरण कुलकर्णी

Categories

  • अध्यात्म
  • आध्यात्मिक
  • आरोग्य
  • इ-पेपर
  • काव्याधारा
  • क्रीडा
  • बातमी
  • महाराष्ट्र
  • राजकीय
  • लोकप्रिय लेख
  • विशेष लेख
  • संपादकीय

ह्या सुद्धा बातमी वाचा

  • बातमी
  • महाराष्ट्र
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 4 years Ago

हरित फटाके म्हणजे काय?

  • बातमी
  • महाराष्ट्र
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 2 years Ago

भाजपाचे ज्येष्ठ नेते लालकृष्ण आडवाणी यांना भारतरत्न सन्मान जाहीर

  • बातमी
  • महाराष्ट्र
  • विशेष लेख
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 8 months Ago

आचार्य चाणक्यांचे ७ अमोघ तत्व पराभवाला ही बनवतील विजय!

  • बातमी
  • महाराष्ट्र
VARHADVRUTT WEB TEAM
On 2 years Ago

अब टूटी फ्रूटी भी बेचेंगे मुकेश अंबानी!

March 2024
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Feb   Apr »