• पुराने दोस्त ही सर्वश्रेष्ठ होते हैं।
• शादीशुदा जीवन में खुशी निर्भर करती है छोटे-छोटे त्याग और उत्साह पर।
• अपने संकल्प पहले कभी न बताएं वरना उन्हें निभाना दोगुना कष्ट देगा |
• विनम्रता वह गुण है जिसका उपदेश तो सभी देते हैं लेकिन धारण नहीं करते।
• प्रसन्नता और कुछ नहीं, दुखों का मध्यांतर भर है।
• वो जो सबसे ज्यादा शासन करते हैं, सबसे कम शोर मचाते हैं।
• अपनी गरिमा बनाए रखने के लिए थोड़े घमंड का होना भी जरूरी है।
• पैसा मनुष्य के होठों पर हंसी ले आता है।
• बुद्धि और बुद्धिमानी मनुष्य के साथ ही पैदा होते हैं।
जॉन सेल्डन – जन्म – 16 दिसंबर 1584 निधन- 30 नवंबर 1654अंग्रेजी कानूनविद थे। वे इंग्लैंड के पुरातन कानून के कानून के भी विद्वान कहलाते थे।
About The Author
Post Views: 91