संस्कृत भाषा एक हिंद-आर्य भाषा है, जो कि हिंद-यूरोपीय परिवार की एक शाखा है। सबसे पुरानी भाषाओं में से एक संस्कृत भाषा को कई भाषाओं का जनक भी कहा जाता है। वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी भाषा की बढ़ती मांग को देखते भारत में हिंदी और संस्कृत पर प्रभाव पड़ा है। हालांकि, इसके बावजूद भी संस्कृत बोलने और सीखने वालों कमी नहीं है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से संस्कृत भाषा से जुड़े 10 रोचक तथ्यों के बारे में जानकारी देंगे। जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
उत्तराखंड की आधिकारिक राजभाषा : संस्कृत भाषा उत्तराखंड में भी बोली जाती है। यही नहीं, राज्य सरकार ने इस भाषा को राज्य की आधिकारिक भाषा का दर्जा दिया हुआ है। ऐसे में यह यहां हिंदी के बाद दूसरे नंबर की प्रमुख भाषा संस्कृत है।
कर्नाटक के इस गांव में संस्कृत में होती है बात : संस्कृत भाषा में केवल कुछ जगहों पर ही बात होती है। वहीं, कर्नाटक का गांव मत्तूर ऐसी जगह है, जहां के सभी लोग संस्कृत भाषा में ही बात करते हैं। यहां प्राचीन समय से ही संस्कृत भाषा का प्रयोग बोलचाल में किया जा रहा है, जिसके बाद यहां के लोगों के जुबान पर संस्कृत भाषा चढ़ गई है।
संस्कृत में निकलता है अखबार : भारत में विभिन्न भाषाओं में अखबार का प्रकाशन किया जाता है, जिससे हर भाषा के व्यक्ति तक जानकारी पहुंच सके। वहीं, सुधर्मा नाम का एक संस्कृत अखबार साल 1970 से प्रकाशित हो रहा है।
गुजराती फैमिली करती है संस्कृत में बात : वर्तमान दौर में जहां परिवार में हिंदी के साथ-साथ अंग्रेजी का वर्चस्व बढ़ रहा है। वहीं, मुंबई का एक गुजराती परिवार संस्कृत में बातचीत करता है।
भारतीय उपमहाद्वीप के देशों की राष्ट्रीय भाषा : अरब आक्रमण से पहले संस्कृत भारतीय उपमहाद्वीप के देशों की राष्ट्रीय भाषा रही है।
नासा के वैज्ञानिक ने कही थी यह बात : संस्कृत भाषा ने अमेरिका में भी अपना लोहा मनवाया है। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के एक वैज्ञानिक रिक ब्रिग्स ने कहा था कि संस्कृत एकमात्र स्पष्ट भाषा है, जो कि अस्तित्व में है।
कंप्यूटर फ्रेंडली भाषा : फोर्ब्स पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, संस्कृत अन्य भाषाओं की तुलना में सबसे अधिक कंप्यूटर फ्रेंडली भाषा है।
जर्मनी में पढ़ाई जाती है संस्कृत : आपको यह जानकर हैरानी होगी कि जहां एक ओर भारतीय छात्र विदेश से अन्य भाषाओं में डिग्री हासिल करने के लिए जाते हैं, वहीं जर्मनी में 14 यूनिवर्सिटी संस्कृत भाषा की पढ़ाई करा रही हैं।
संस्कृत में एक शब्द के कई पर्यायवाची : संस्कृत में एक शब्द के कई पर्यायवाची हैं। उदाहरण के तौर पर इस भाषा में हाथी के 100 पर्यायवाची शब्द होते हैं।